बिलावर। धर्मकोट-माल्ती से सुराडा सड़क की जर्जर हालत से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। नितिन, सनक शर्मा, विजय कुमार और कुलदीप कुमार ने बताया के 4.50 किलोमीटर सड़क का काम कई वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। आज तक सड़क के काम को पूरा नहीं किया गया। कुछ हिस्से पर तारकोल बिछाया गया है लेकिन आधा हिस्सा अभी भी कच्चा है। लोगों ने बताया कि कच्ची सड़क के बीच गहरे गड्ढे हैं। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हर दिन इस सड़क से पैदल रास्ते कई लोग आते-जाते हैं जिन्हें कीचड़ की वजह से दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग की कि कच्ची सड़क पर जल्द तारकोल बिछाया जाए
-
4:50 किलोमीटर लंबी सड़क के पहले तीन किलोमीटर हिस्से को पक्का कर दिया है। डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क पर तारकोल बिछाने के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दिया है।
-विशाल सिंह, एई, लोक निर्माण विभाग