बिलावर। उपमंडल के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने बिजली विभाग से सुबह-शाम बिजली कटौती का समय बदलने की मांग की है। विद्यार्थी कुलबीर सिंह, पवन कुमार, आकांक्षा, मनीषा और अंकुश ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि फरवरी में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। सुबह 5:00 बजे बिजली विभाग की ओर से बिजली का कट लिया जाता है। सुबह 7:00 बजे दो घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल होती है। शाम 6:00 बजे अंधेरा होने के बाद विभाग की ओर से डेढ़ घंटे तक बिजली कटाैती की जा रही है जिसकी वजह से विद्यार्थी सही तरीके से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों ने मांग की है कि सुबह सूर्य उदय होने के बाद बिजली कटौती की जाए और शाम को सूर्य अस्त से पहले बिजली कट की जाए।