बिलावर। गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल भड्डू की ओर से शनिवार को भड्डू गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली गांव के अलग-अलग हिस्सों से होती हुई दोबारा स्कूल परिसर में पहुंची।
इस अवसर पर स्कूल की हेड मास्टर शशि बाला, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, अंबिका, तनुजा और सोनू गुप्ता मौजूद रहे। बिलावर कस्बे में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने नशा मुक्त अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर से शुरू हुई रैली कस्बे के मुख्य बाजार से होती हुई तहसील कार्यालय के पास पहुंची। संवाद