फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश ने छीनी शहर की रौनक

Sat, 24 Jan 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच भी अपनी रोजी रोटी के लिए संघर्ष करता एक रिक्शा चालकसंवाद
विज्ञापन
कठआ। लगातार रातभर से बारिश ने शुक्रवार को कठुआ शहर की रौनक ही छीन ली। खराब मौसम का असर शहर के बाजार पर खासा दिखाई दिया। सुबह से लगातार जारी बारिश के दौर ने जहां बाजार की चहल-पहल को थाम दिया, वहीं बसंत पंचमी पर पतंगबाजी की तैयारियों को भी फीका कर दिया।
विज्ञापन

शहर का मुख्य बाजार जो सामान्य दिनों में सुबह दस बजे तक गुलजार हो जाता है, शुक्रवार को दोपहर तक भी सुस्त पड़ा रहा। बारिश के बाद बढ़ी ठंड ने ग्राहकों की आमद को और कम कर दिया। दुकानदार राजीव गुप्ता ने बताया कि कठुआ के बाजार का कारोबार मुख्य रूप से आसपास के गांवों से आने वाले ग्राहकों पर निर्भर करता है, लेकिन लगातार बारिश के कारण आज कारोबार लगभग ठप रहा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र से बाजार में आने वाले ग्राहक आज नही आए है।
सबसे ज्यादा असर बसंत पंचमी पर खुली पतंग की दुकानों पर देखने को मिला। जहां ग्राहकों की उपस्थिति न के बराबर रही। पतंग विक्रेता अभिषेक ने बताया कि पिछले दो दिनों में पतंग का अच्छा कारोबार हुआ था और आज के दिन भी बड़ी बिक्री की उम्मीद थी। लेकिन सुबह से जारी बारिश ने ग्राहकों को घरों में ही रोक दिया। जिन लोगों ने पहले ही पतंग और डोर खरीद रखी थी, उन्हें भी पतंगबाजी का मौका नहीं मिला। वहीं, जो लोग परंपरागत रूप से इसी दिन पतंग खरीदते थे, वे मौसम की वजह से बाजार तक पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें