फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ पुलिस ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की

Fri, 23 Jan 2026 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। आरोप है कि कथित रूप से यह लकड़ी तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम नाका चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पल्ली मोड़ से नगरी की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। वाहन चालक पुलिस पार्टी को देखकर मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़ दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसमें लदी लकड़ी को जब्त किया और कार्रवाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें