रामकोट। गुडा कल्याल में वीरवार को व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। चमन लाल (21) पुत्र बिट्टू राम निवासी गुडा कल्याल तहसील रामकोट जिला कठुआ ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होते देख परिजनों ने उसे उप जिला अस्पताल बिलावर लाया और प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद