फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आसमान में दिनभर छाए रहे बादल, तापमान में आई गिरावट

Fri, 23 Jan 2026 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने के बाद अलाव सेकते लोगसंवाद
विज्ञापन
बिलावर। मौसम का मिजाज वीरवार को फिर बदल गया। आसमान पर घने बादल छाए रहने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। सुबह से लेकर शाम तक आसमान पर घने बादलों ने डेरा डाले रखा और दिन भर भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई। बिलावर कस्बे के मुख्य बाजार और चौक-चौराहों पर ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में निचले इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें