कठुआ। हीरानगर के सांझीमोड़ इलाके में स्कूली बस और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। गनीमत रही कि किसी दोनों बसों में सवार किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई। मामला बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किन्हीं कारणों से स्कूल बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे खड्डी बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। जिसमें स्कूली बस चालक को मामूली चोटें आई, जबकि स्कूली बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस पठानकोट स्थित एक निजी स्कूल की थी जो बोविया से पठानकोट के लिए स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी, जब यह दुर्घटना पेश आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट चडवाल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद