फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

Thu, 22 Jan 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में होगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीसी बिलावर विनय खोसला ने बुधवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एडीसी ने मुख्य समारोह स्थल पर पानी की सप्लाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कहा। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवा और प्राथमिक सेवाएं स्थापित करने के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें