फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुविधा से ज्यादा किराया वसूल रहे ई-रिक्शा

Wed, 21 Jan 2026 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने लगाया मात्र डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी तय करने पर मनमाना किराया लेने का आरोप
विज्ञापन

बिलावर। क्षेत्र के ई-रिक्शा चालक सवारियों से सरकार के निर्धारित किराये से अधिक राशि वसूल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ई-रिक्शा चालक मात्र डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी तय करने पर भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
लोगों का कहना है कि 1 से 2 किलोमीटर की यात्रा के लिए ई-रिक्शा चालक 20 तक किराया मांगते हैं जो निर्धारित दरों से कहीं अधिक है। उन्होंने बताया कि लगभग एक माह पूर्व यातायात विभाग ने ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी और जुर्माना भी लगाया था। उस समय कुछ दिनों तक ई-रिक्शा चालक निर्धारित किराये का पालन करते रहे लेकिन बाजारों में भीड़ बढ़ने के बाद उन्होंने फिर से मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों सुदर्शन कुमार, अनिल शर्मा, बबल शर्मा और सुमित ने प्रशासन से मांग की है कि अधिक किराया वसूलने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि मनमाना किराया वसूलने से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और यह व्यवस्था के खिलाफ है।
विज्ञापन

कोट
समस्या संज्ञान में आ चुकी है और जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। यदि कोई भी ई-रिक्शा चालक सवारियों से निर्धारित किराये से अधिक राशि वसूलता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें