फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शनिदेव मंदिर लाखड़ी में भंडारा करवाया

Sun, 18 Jan 2026 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। धार सड़क किनारे लाखड़ी स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा आयोजकों की ओर से शनिदेव की स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। इसके आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जोर शोर से तैयारियां की थीं। जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि हर साल शनिदेव मंदिर में जनवरी के महीने में शनिदेव के स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा किया जाता है। इसमें तहसील रामकोट, बिलावर और मजालता से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शनिदेव स्थान पर पहुंचकर भगवान के यहां माथा टेकते हैं और भंडारे में भोजन करते हैं। इस वर्ष भी भंडारे में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से चली आ रही प्रथा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी शनिदेव मंदिर लाखड़ी में विशाल भंडारा आयोजित किया गया है। भंडारे के आयोजन में युवाओं ने बढ़ चढ़कर सेवाभाव से कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें