रामकोट। धार सड़क किनारे लाखड़ी स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इससे पहले भंडारे के संदर्भ में मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें आयोजित किए जाने वाले भंडारे को लेकर कमेटी के सदस्यों को कई कार्यभार सौंपे गए थे। जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दास त्रिपाठी ने बताया कि हर वर्ष शनिदेव मंदिर में जनवरी के महीने में भंडारा आयोजित किया जाता है। यह प्रथा कई वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से चली आ रही प्रथा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी शनिदेव मंदिर लाखड़ी में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को धार सड़क पर लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को भंडारे की सूचना भी दी गई और इस अवसर पर सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।