कठुआ। उपायुक्त राजेश शर्मा ने जिले में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) और निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि (सीडीएफ) के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में लंबित 68 सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए और स्वीकृत विनिर्देशों और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना और सीडीएफ के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाने चाहिए। संवाद