बिलावर। डूंगाडा गांव के शनि देव मंदिर में शनिवार 17 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूर्व सरपंच करनैल सिंह, नितिन पंडित, संजीव कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि शनिवार को शनिदेव मंदिर में आयोजित होने वाले भंडारे में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी होगा। इस दौरान शनि देवता की विधिवत तरीके से पूजा की जाएगी। इस अवसर पर भजन-संकीर्तन का आयोजन भी होगा। शनिदेव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि दोपहर एक बजे सबसे पहले शनि देवता को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद लोगों के लिए भंडारा खोल दिया जाएगा। शनिदेव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संवाद