कठुआ। पुलिस ने जांच के दौरान एक व्यक्ति से लगभग 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। आरोपी की पहचान सुरदीप सिंह निवासी नन्नन जिला कठुआ के रूप में हुई। मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कठुआ में 48 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना राजबाग की टीम ने इंस्पेक्टर अजय सिंह चिब की अगुवाई में कोटपुन्नु क्षेत्र में नाका लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से लगभग 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। आरोपी की पहचान गंगू राम निवासी लच्छीपुर, तहसील मढ़ीन जिला कठुआ के रूप में हुई। संवाद