फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: साईं क्रिकेट क्लब ने धर्मकोट की टीम को हराया

Mon, 12 Jan 2026 12:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भड्डू में मैन ऑफ़ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में भड्डू प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को खेले गए लीग मैच में साईं क्रिकेट क्लब रेहान की टीम ने धर्मकोट की टीम को 40 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

साईं क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 18ओवर के मैच में 161 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मकोट वॉरियर्स की टीम निर्धारित लक्ष्य से 40 रन पीछे रह गई और 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रेहान क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी पंकज कुमार ने 59 रन बनाए और तीन विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें