भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मे शनिवार को खेले गए मैच में मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को
बिलावर। भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैच में भड्डू की टीम ने राइजिंग टाइटन बसोहली की टीम को 51 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। भड्डू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसोहली की टीम निर्धारित लक्ष्य से 51 रन पीछे रह गई और 156 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। फ्रेंड्स भड्डू के खिलाड़ी रोमी ने 35 गेंदो का सामना करते हुए 89 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।