फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पशुओं को ठंड से बचाने के लिए जारी की एडवाइजरी

Sun, 11 Jan 2026 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पशुपालन विभाग ने सर्दी के प्रकोप से पशुओं को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने पशुपालकों को सलाह दी है कि वे ठंड के मौसम में अपने पशुओं की विशेष देखभाल करें ताकि गंभीर बीमारियों और पशुओं की मौतों से बचा जा सके।
विज्ञापन

मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ युगल किशोर ने कहा है कि रात के समय पशु शेड को चारों ओर से ढकना चाहिए ताकि ठंडी हवा और पाला सीधे पशुओं को प्रभावित न करे। कमजोर, बीमार और नवजात पशुओं को बोरी या कपड़े से ढककर गर्म रखने की सलाह दी गई है। पशुओं के लिए सूखी और गर्म बिछावन जैसे भूसे का प्रयोग करें और उसे नियमित रूप से बदलते रहें। सर्दी में पशुओं को ठंडी जगहों पर रखने से बचें और आग या धुएं से भी सुरक्षित रखें। शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए उन्हें मूंगफली, सरसों, सोयाबीन की खल और गुड़ का मिश्रण खिलाएं। साथ ही, अच्छे चारे और चारा भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पशुओं को समय पर कृमिनाशक दवा दें और एफएमडी, हैमरेजिक सेप्टीसीमिया, ब्लैक क्वार्टर जैसी बीमारियों के खिलाफ टीकाकरण कराएं। उन्होंने पशुओं को दिन में कम से कम चार बार गुनगुना पानी पिलाने की सलाह दी गई है। विभाग ने कुछ सावधानियों को लेकर चेतावनी भी दी है। पशुओं को खुले में बांधकर या घूमने देना खतरनाक हो सकता है। कहा कि पशुओं को ठंडा पानी, चारा या भोजन न दें और शेड में नमी व धुएं से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें