बिलावर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्राॅली को अवैध ढुलाई करते हुए जब्त किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि उपमंडल के अलग-अलग नदी-नालों में अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अवैध ढुलाई करते हुए चारों वाहनों को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी वाहन जिला भूविज्ञान एवं खनन विभाग के सुपुर्द कर दिए। संवाद