फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से फिर उपेक्षित रहा कठुआ रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की सौगात मिली है, जो अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटड़ा तक यात्रियों को ले जाएगी। इस सेवा के माध्यम से यात्री वाघा बॉर्डर, हरमंदिर साहिब जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करने के बाद सीधे कटड़ा पहुंच सकेंगे, लेकिन एक बार फिर कठुआ रेलवे स्टेशन को इस नई सेवा में नजरअंदाज कर दिया गया है। यह बात सामाजिक कार्यकर्ता व राष्ट्र आराधना मंच के चेयरमैन शशि शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो राज्यों के बीच चलते वाली वंदे भारत को एक राज्य में चार स्टापेज दिए जा रहे है और जम्मू कश्मीर में सिर्फ एक स्टापेज जम्मू में दिया जा रहा है। वह भी शायद जम्मू में रेल का मंडल कार्यालय होने के नाते दिया गया है। कठुआ जैसे महत्वपूर्ण जिले को दरकिनार करना स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और दूरदर्शिता की कमी को दर्शाता है।
विज्ञापन

शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे कठुआ की रेल सेवाओं को बहाल कराने और नई ट्रेनों में स्टेशन को शामिल कराने के लिए ठोस प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें