फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: परोल उपजिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी हीमोडायलिसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। परोल उपजिला अस्पताल में मरीजों को हीमो डायलिसिस की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत उपजिला अस्पताल में शुरू होने वाली इस सुविधा का लाभ जल्द मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी बीएमओ परोल डॉ. कय्यूम ने दी है। उन्होंने बताया कि उपजिला अस्पताल में मिलने वाली सुविधा जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान जीएमसी कठुआ के अतिरिक्त होगी, जोकि इस इलाके के मरीजों के लिए लाभकारी होगी। इसके लिए अभी तक उन्हें जीएमसी कठुआ या फिर निजी क्लीनिक का सहारा लेना पड़ता था। सबसे खास बात यह है कि जम्मू कश्मीर के नागरिक को उपजिला अस्पताल में मिलने वाली इस सुविधा के लिए कोई खर्च नहीं वहन करना पड़ेगा, क्योंकि वह पहले ही आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर्ड हैं।
बता दें कि इससे पहले जीएमसी कठुआ में ही वर्ष 2019 से नेशलन डिस्टि्रक्ट डायलिसिस प्रोग्राम के तहत हीमो डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए अस्पताल में छह डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई थीं। इसकी सहायता से हर माह करीब 160 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल पा रही थी। हाल के दिनों में विश्व बैंक से मिलने वाली मदद से और नई मशीनें स्थापित की गईं और प्रतिदिन होने वाली डायलिसिस की दो सुविधा दो चरणों की कर दी गई है। इसके अलावा आकस्मिक मरीजों को पेरिटोनियल डायलिसिस की सुविधा भी शुरू की जा रही है। अब उपजिला अस्पताल में हीमोडायलिसिस की सुविधा बढ़ने से किडनी से संबंधित मरीजों की सुविधा में और बढ़ोतरी हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें