फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशा और गोवंश तस्करी पर अंकुश के लिए पुलिस का सहयोग करें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस कठुआ की तरफ से थाना दिवस का आयोजन फलोट क्षेत्र (थाना कठुआ) और मग्गर खड्ड (थाना लखनपुर) में किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने नशा तस्करी, गोवंश तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में लोगों से सहयोग करने की अपील की। फ्लोट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने की। उनके साथ डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह, थाना कठुआ के एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप चिब, नगरी चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच, पंच, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और आसपास के ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसी प्रकार थाना लखनपुर के अंतर्गत मग्गर खड्ड क्षेत्र में भी थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एएसपी कठुआ राहुल चाढ़क ने की। उनके साथ थाना लखनपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर त्रिभुवन खजूरिया और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर आयोजित बैठकों में स्थानीय लोगों द्वारा कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए, जिनमें ट्रैफिक प्रबंधन, बढ़ती चोरी की घटनाएं, समाज में भिखारियों की बढ़ती संख्या और संवेदनशील क्षेत्रों में बेहतर गश्त की आवश्यकता प्रमुख रही। नागरिकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं खुलकर रखीं, जिन्हें पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और कई आवश्यक सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं।
इसके अतिरिक्त लोगों को नशाखोरी की समस्या और वर्तमान सुरक्षा स्थिति के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे नशा तस्करी, गोवंश तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में पुलिस का सहयोग करें। ट्रैफिक प्रबंधन, ओवरस्पीडिंग और भारी वाहनों की अनियंत्रित गति भी चर्चा के मुख्य विषय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें