फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामपुर आर्मी कैंप में रक्षाबंधन का उल्लास, बच्चों ने जवानों को बांधी राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। रामपुर स्थित आर्मी कैंप में रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और भावनात्मकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गवर्नमेंट हाई स्कूल भड्डू, संत बाल योगेश्वर विद्यापीठ, प्राइमरी स्कूल मनोहवा, केके विद्यालय मांडली और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गुजरू नगरोटा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और बच्चों ने सैनिकों की कलाई पर राखियां बांधकर उनके प्रति आभार और भावनात्मक एकता प्रकट की। इस अवसर पर प्रत्येक छात्र को एक उपहार किट प्रदान की गई, जिसमें स्कूल बैग, पुस्तकें, नोटबुक, पेन-पेंसिल बॉक्स, स्वास्थ्य संबंधी साहित्य और थर्मल वाटर बॉटल शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें