फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में खाद एवं कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण, 210 लीटर अवैध स्टॉक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कृषि विभाग के विधि प्रवर्तन निदेशालय ने कठुआ जिले के सांझी मोड़, सलालपुर, नगरी, नानके चक, जंगलोट, पल्ली मोड़ और बरनोटी क्षेत्रों में खाद एवं कीटनाशक दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके चलते दोषी विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही मौके पर ही 210 लीटर अवैध कीटनाशक और जैव-खाद (बायो स्टमलाइट) जब्त किया गया।
विज्ञापन




निदेशक ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे खाद की बिक्री आधार कार्ड सत्यापन के बाद ही करें, ताकि कृषि इनपुट का गलत उपयोग और अवैध वितरण को रोका जा सके। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और बिलिंग रिकॉर्ड को सही ढंग से बनाए रखने पर भी जोर दिया। सहायक निदेशक ने स्पष्ट किया कि सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विक्रेताओं को वैध लाइसेंस को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने, गुणवत्ता मानकों का पालन करने और अपंजीकृत या नकली उत्पादों की बिक्री से बचने के निर्देश दिए गए। यह निरीक्षण निदेशक विधि प्रवर्तन बलबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिनके साथ सहायक निदेशक विधि प्रवर्तन जम्मू कुलदीप सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक कठुआ अनिल कुमार और कठुआ प्रवर्तन टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें