कठुआ। जोनल शिक्षा अधिकारी महनपुर ने न्यू प्राइमरी स्कूल जीडी कुंड के शिक्षक से बिना पूर्व अनुमति स्कूल बंद करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। 7 अगस्त 2025 को सुबह 10:11 बजे स्कूल बंद पाया गया, जिसकी पुष्टि प्रशासन द्वारा साझा की गई जियो-टैग्ड फोटो से हुई।
जारी नोटिस के मुताबिक शिक्षक ने स्मार्ट अटेंडेंस एप पर सुबह 8:04 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज की थी, लेकिन इसके बावजूद स्कूल बंद रहा। इस पर जोनल एजुकेशन ऑफिसर ने शिक्षक को निर्देश दिया है कि वे 8 अगस्त 2025 तक अपना पक्ष स्पष्ट करें कि उन्होंने बिना अनुमति स्कूल क्यों छोड़ा। इसके साथ ही शिक्षक का अगस्त माह का वेतन भी रोक दिया गया है।