बिलावर/महानपुर। माडा पट्टी पंचायत के गौरण शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
स्थानीय निवासी निखिल, साहिल, पवन और संजीव ने बताया कि वीरवार को मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।