बिलावर। स्वतंत्रता के अमृत काल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल धार डूगनु मेहता नाथ स्टाफ के सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने तिरंगे झंडे के साथ जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव का भ्रमण किया। साथ ही राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र प्रेम के नारे भी लगाए। रैली में स्कूल के विद्यार्थियों ने अमृत महोत्सव के प्रति जागरूक करते हुए हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी लोगों से साझा करते हुए इस अभियान में जुड़ने और इसे सफल बनाने में सहयोग मांगा।
इस मौके पर स्कूल के प्रधान आचार्य राजेश वेद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर स्कूल में तैनात प्रवक्ता अमर दास, पायल मल्होत्रा, मीर कासिम, अध्यापक शमशेर चंद, बिशन दास, प्रवीण सिंह, सतपाल, ऋषि राजपूत, और पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।