फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवीलाइन और योगाभ्यास में बिलावर स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बिलावर में जारी इंटर जोन खेल प्रतियोगिता में वीरवार को अंडर-19 लड़कियों के एथलेटिक्स मुकाबले खेले गए। शॉट पुट में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की शमशाद बेगम ने पहला और बिलावर पब्लिक स्कूल की तबस्सुम ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की हिना कौसर ने पहला और हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला की शीतल देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। जेवीलाइन मे हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की नरगिस राठौर पहले स्थान पर रहीं। योगाभ्यास में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की आरती देवी ने पहले, बिलावर पब्लिक स्कूल की हुसैन अख्तर ने दूसरा और मेहनाज मलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला की वैशाली देवी पहले स्थान पर रही वहीं बिलावर पब्लिक स्कूल की जानवी भडवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की अंजलि ने पहला और बिलावर पब्लिक स्कूल की रिया शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर अंडर-19 लड़कियों के क्रिकेट के ट्रायल भी लिए गए और 14 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से पिछले चार दिनों से जारी इंटर जोन खेल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें