रामकोट। राजकीय गर्ल्स मिडिल स्कूल थडाकलवाल में वीरवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के लिए सभी छात्राएं अपने घर से आवश्यक सामग्री लेकर स्कूल पहुंचीं। छात्राओं ने तिरंगा झंडा, भाई-बहन के प्रेम, पौधरोपण, सुंदर फूलों के डिजाइन तथा स्पाइडरमैन, छोटा भीम जैसे बच्चों के प्रिय पात्रों के स्टिकर लगाकर आकर्षक राखियां तैयार कीं। स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन बाला ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।