कठुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से पुलिस स्टेशन बसोहली में नशा मुक्त भारत अभियान की थीम पर चिकित्सा शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविक एक्शन प्रोग्राम 2024-25 के अंतर्गत ड्रग्स के खिलाफ जंग की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन एसडीपीओ बसोहली सुरेश शर्मा और एसएचओ बसोहली डीएसपी (प्रोबेशनर) गीतांजलि के पर्यवेक्षण में किया गया। इस दौरान डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. शुभम शर्मा व स्टाफ सदस्य अजय शर्मा ने हिस्सा लिया।
बीएमओ ने उपस्थित लोगों को ओपिएट्स, स्टिमुलेंट्स, डिप्रेसेंट्स, हैलुसीनोजेन्स और सिंथेटिक ड्रग्स जैसे विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, इन पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया। शिविर में भाग लेने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां दी गईं। कार्यक्रम के अंत में एसडीपीओ बसोहली ने नशा उन्मूलन के महत्व पर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया।
मास्टर खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रणवीर ठाकुर का भुक्कड़ में स्वागत करते हुए ग्रामीण सहित अन्य।