फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फुटबॉल प्रतियोगिता में जोन सल्लन बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिले में अंतर जोन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए खेल मुकाबलों का आयोजन जारी है। जारी प्रतियोगिता के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल चंदवा के मैदान में विभिन्न जोन की फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 गर्ल्स मुकाबले की इन खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले जाने वाले इन मुकाबलों में पहला मैच जोन हीरानगर और जोन लखनपुर के बीच हुआ। इसमें हीरानगर की टीम ने शानदार समन्वय का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जोन सल्लन ने जोन मढ़ीन को 3-0 से हराकर आसानी से जीत हासिल की। जबकि फाइनल मुकाबला जोन सल्लन और जोन हीरानगर के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। जोन सल्लन ने हीरानगर को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें