बिलावर। पुलिस ने अवैध खनन में शामिल दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना बिलावर के अधिकार क्षेत्र में भिनी पुली पर की गई।
बिलावर पुलिस की टीम ने नाके के दौरान दो वाहन जब्त किए। इनमें से एक ट्रैक्टर (पीबी06बीए-2145) बोल्डर से लदा हुआ था, जबकि दूसरे ट्रैक्टर में रेत भरी हुई थी। ये वाहन बिना किसी कानूनी अनुमति के अवैध खनन और निर्माण सामग्री के परिवहन में संलिप्त थे। पुलिस ने तुरंत दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। इन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग, कठुआ के अधिकारियों को सौंप दिया।