फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 15 तोले सोने के जेवर और 8000 की नगदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बग्गन इलाके में दिनदहाड़े चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को बग्गन लोअर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी जातून बेगम के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने लगभग 15 तोले सोने के जेवरात और 8000 की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पीडि़त महिला जातून बेगम बताया कि वीरवार सुबह 9:00 बजे वह अपने घर पर ताला जड़कर मवेशियों को पानी पिलाने के लिए घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर गई थी। उसी दौरान चोर सुनसान घर के भीतर घुसे और घर के मुख्य दरवाजे पर जड़े ताले को तोड़कर घर में रखी आलमारी से 15 तोले सोने के जेवरात और अलमारी में रखे 8000 रुपये चुरा कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह सुबह लगभग 10:30 बजे के करीब वापस अपने घर पहुंची तो वारदात का पता चला। मल्हार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें