फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कूटा में 6 दुकानों के ताले तोड़ नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर थाना के अंतर्गत पड़ते कूटा मोड़ इलाके में चोरों ने बुधवार रात को करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि इससे पहले भी यहां चोरी की वारदातें हुई हैं, लेकिन अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यहां काम कर रहे हैं, पहले भी चोरी की वारदातें हुई हैं। बुधवार को उनकी दुकान में भी चोरी हुई। दुकान के भीतर रखे सामान और कुछ नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इससे यहां के दुकानदारों में डर का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा, बाजार में पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए ताकि चोरी की वारदातों पर लगाम लग सके। कमल सिंह ने कहा कि उनकी दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया लेकिन ताला तोड़ने में चोर नाकाम रहे, लेकिन उनके आसपास की दुकानों के ताले तोड़कर चोर चोरी करने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में भी चोरों की गतिविधि कैद हुई है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि वह बेखौफ होकर घूम रहे हैं। पुलिस को इनपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें