कठुआ। घाटी औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा कंपनी के श्रमिकों ने मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने से ठेकेदार ने उन्हें मेहनताना ही नहीं दिया है। ऐसे में वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों में शामिल बबलू उर्फ हामिद, सीमू, उमा शंकर ने बताया कि कई घरों में छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो बेसब्री से मानदेय का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि घर में राशन आ सके और जरूरी खर्च पूरे किए जा सकें। श्रमिकों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा सुविधाएं और घरेलू जरूरतें प्रभावित हो रही हैं, जिससे वे असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द उनका मानदेय जारी किया जाए।