बनी। खेल विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से रॉयल स्पोर्ट्स क्लब बनी के अध्यक्ष और टीम ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की मुख्य खेल अधिकारी मिस अनीसा नबी के साथ मुलाकात की। इस दौरान बनी के खेल संबंधी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने, खेल आयोजनों को बढ़ावा देने और खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। इस पहल का लक्ष्य एथलीटों को सशक्त बनाना, खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना और जम्मू-कश्मीर में खेलों के विकास में योगदान देना है।