फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। यातायात विभाग ने मंगलवार को बिलावर कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात विभाग के सेक्टर ऑफिसर राजेश्वर सिंह अंडोत्रा ने वाहनों के चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कटली, धार डूगनु और मछेडी लिंक मार्गों पर चलने वाले यात्री वाहन ओवरलोडिंग न करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। सेक्टर ऑफिसर ने वाहन चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों और संकेत का पालन करने को कहा। साथ ही वाहनों के पूरे दस्तावेज रखने की हिदायत दी।
अधिकारी ने कहा कि अगर कोई भी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि अगर कोई भी वाहन चालक या कंडक्टर यात्रियों से अधिक किराया वसूलता है या ओवरलोडिंग करता है और सवारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करता है तो लोग इसकी शिकायत यातायात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 112 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें