फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों को स्वच्छता के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एनएचपीसी सेवा-दो पावर स्टेशन, माश्का की तरफ से सरकारी मिडिल स्कूल, खड्डी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एनएचपीसी के ग्रुप वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आरके चिंतन की तरफ से विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। डॉ. चिंतन ने बच्चों को दांतों की सफाई, हाथ धोने की सही विधि, नाखून काटने, स्वच्छ वस्त्र पहनने तथा नियमित स्नान करने जैसे व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़े पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
बच्चों ने व्याख्यान के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉक्टर ने सरल व वैज्ञानिक ढंग से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर, विशेष रूप से बालिकाओं के लिए बने शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सफाई गतिविधियां भी संचालित की गईं। इस पहल को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अत्यंत सराहना प्रदान की और एनएचपीसी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें