फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में तपिश बढ़ी, पहाड़ों पर बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
बनी के ढग्गर के इलाके में हुई ओलावृ​ष्टि। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ/ बनी। मई महीने के पहले पखवाड़े के आखिरी दिन जिले में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। मैदानों में जहां पारा 41 डिग्री के पार हुआ वहीं पहाड़ी इलाकों में भी पारे में उछाल देखने को मिला। कठुआ, हीरानगर के इलाकों में लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया तो वहीं दोपहर बाद बनी सब डिवीजन के इलाकों में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। शाम साढ़े छह बजे तक मैदानी इलाकों में भी तेज हवाएं चलने का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिले का पहाड़ी इलाका बनी ठंडे और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने करवट बदल ली है। वीरवार को यहां का तापमान सामान्य से कहीं अधिक दर्ज किया गया है। 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी गर्मी का अहसास हुआ। एकाएक गर्मी बढ़ने के बाद दोपहर के समय फिर मौसम ने करवट ले ली। तेज बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। उधर, कठुआ और हीरानगर के इलाकों में लू चलने से दिन के समय सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले कम लोग दिखाई दिए। जरूरी काम से जाने के लिए ही लोग दोपहर के समय बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें