फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: काफला में चार साल पहले बनी सड़क, लेकिन यात्री वाहन नहीं चला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। काफला इलाके की 500 से अधिक आबादी को 4 वर्ष पहले सड़क सुविधा मिली थी, लेकिन आज तक सड़क पर कोई भी यात्री वाहन नहीं चला। स्थानीय प्रेमनाथ, शिव कुमार, माखनलाल और बंटू राम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने लगभग 5 करोड़ की राशि खर्च करके उनके इलाके में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई थी लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई भी यात्री वाहन नहीं चलता है। इसकी वजह से लोगों को 100 वर्ष पुराने पैदल ढकी वाले रास्ते से आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सड़क संपर्क से अगर पैदल रास्ता तय हो तो उन्हें लगभग एक घंटे का सफर तय करना पड़ता है, वहीं ढकी वाली रास्ते से लोग 20 मिनट में सड़क संपर्क तक पहुंच जाते हैं। इसके बाद लोग वाहनों में सवार होकर बिलावर पहुंचते हैं। लोगों ने बताया कि अगर उनके इलाके में कोई बीमार हो जाए तो स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेकर मरीज को बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ता है जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि बिलावर से काफला के लिए मिनी बस चलाने की अनुमति दी जाए ताकि काफला के लोगों को बिलावर आने जाने के लिए पैदल रास्ता तय न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें