फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इस शुभ अवसर पर डिंगी सिमवली गांव मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान युवाओं ने भगवान परशुराम की पूजा कर उनका गुणगान किया। इस अवसर पर मौजूद युवाओं ने हलवे का प्रसाद बनाकर लोगों में वितरित किया। इस मौके पर वरुण खजूरिया, नीरज शर्मा सुनील शर्मा, रविंद्र कुमार, वंश शर्मा आदि मौजूद रहे। पंडित राधा कृष्ण शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में परशुराम जन्मोत्सव का विशेष महत्व है। भगवान परशुराम आज भी धरती पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन किया गया दान पुण्य कभी क्षय नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें