फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में खेत से मिला मोर्टार शैल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के अगलीधार वार्ड 7 में मंगलवार को महिला किसान को गेहूं की कटाई के दौरान मोर्टार शैल मिला। महिला ने इसकी सूचना पुलिस चौकी प्रभारी रामकोट रणवीर सिंह को दी। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की सहायता से नजदीकी तलैन नाले में ले जाकर शैल को निरस्त कर दिया। बता दें, इससे पहले गत 8 अप्रैल को भी स्थानीय लोगों को अगलीधार में जिंदा मोर्टार शैल मिला था। इसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी थी और पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ शैल को निरस्त कर अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें