बिलावर। सुकराला में सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कठुआ रेफर कर दिया गया। सड़क हादसा सोमवार रात 10:30 बजे के करीब पेश आया, जब विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। वारदात के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जब लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने दोनों को बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 34 वर्षीय अमर सिंह और 42 वर्ष अशोक सिंह निवासी जनोता गांव के रूप में हुई है।