फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर की दीवारें होगीं खूबसूरत, की जाएगी 3डी पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे की खूबसूरती बढ़ाने और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने के उद्देश्य से नगर कमेटी बिलावर ने सौंदर्यीकरण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 2000 वर्ग फुट क्षेत्र में 3डी पेंटिंग का काम किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शुभारंभ विधायक सतीश शर्मा ने वीरवार को किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक सतीश शर्मा ने इस पहल की सराहना की और इसे बिलावर की विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना राजा भूपत पाल की राजधानी बलौर के पुराने वैभव को फिर से जीवंत करने की दिशा में एक नई उम्मीद लेकर आई है।
................
डोगरा संस्कृति और धार्मिक स्थलों को मिलेगी पहचान

इस सौंदर्यीकरण परियोजना के अंतर्गत बिलावर के प्रमुख स्थानों पर 3डी पेंटिंग की जाएगी। इनमें बिलकेश्वर महादेव मंदिर, बाला सुंदरी का भवन और डोगरा संस्कृति को दर्शाने वाले चित्र शामिल हैं। इन कलात्मक चित्रों के माध्यम से स्थानीय इतिहास, कला और संस्कृति को संजोने और प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

................
तीन लाख रुपये का बजट मंजूर

नगर कमेटी ने इस परियोजना के लिए तीन लाख रुपये की राशि मंजूर की है। निकाय निदेशालय द्वारा इस योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 3D पेंटिंग का काम अगले एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य न केवल कस्बे का सौंदर्य बढ़ाना है, बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित करना है।
....................

कसबे की बढ़ेगी सुंदरता, मिलेगी पहचान

इस योजना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का मानना है कि इस पहल से न केवल कस्बे की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को भी बल मिलेगा। नगर कमेटी की यह पहल बिलावर को एक नया पहचान देने के साथ-साथ अपने गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद की जा रही है कि इस परियोजना से क्षेत्र में सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें