कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ के मेडिकल शिक्षक संघ ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की निर्मम हत्या पर गहरा दुख और कड़ा विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस दुखद घटना में निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिससे समुदाय बेहद आहत है।
संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कलसोत्रा, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद मितला आदि ने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने शांति, करुणा और एकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और चुनौतीपूर्ण समय में मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।