कठुआ। बनी सब डिवीजन में सरथली से सित्ती के बीच तारकोल बिछाने का काम लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई की ओर से शुरू किया गया है। तहसीलदार बनी ने सरथली से सित्ती सड़क पर चल रहे तारकोल बिछाने के काम के कारण यातायात को नियंत्रित करने के आदेश जारी किए हैं।
इस सड़क पर यातायात सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निलंबित रहेगा। यह अस्थायी प्रतिबंध 12 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगा ताकि कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। प्रशासन ने लोगों से आदेश का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।