फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट के लाखडी में लोग पानी की किल्लत से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के लाखडी वार्ड 7 में लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। जलशक्ति विभाग की पानी आपूर्ति हर रोज नहीं होने के कारण जखेरी मोहल्ला से पांच सौ से अधिक लोगों को घर की जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे वह परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रीवा रानी ने बताया कि विभाग की ओर से कई कई दिनों बाद पानी आपूर्ति की जाती है और वह भी कुछ ही मिनट के लिए। इससे मोहल्ला वासी पानी के लिए परेशान हैं। बताया कि प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी कम होता जा रहा है, इससे मुश्किल और बढ़ रही है। जल जीवन मिशन के कार्य को पंचायत में शुरू हुए लगभग 3 वर्ष होने को हैं लेकिन परियोजना का जमीनी स्तर पर लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शशि देवी, शांतो देवी, पोली देवी, गीता देवी, मंजु देवी, गायत्री देवी आदि ने कहा कि पानी की कमी के कारण विशेष कर महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। लोग सर पर पानी ढोने को मजबूर हैं। संबंधित विभाग से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द पानी के स्रोतों पर कार्य किया जाए अन्यथा केंद्र की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाए गए टैंक भी सूखे रहने के कारण जर्जर हो जाएंगे। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल की वजह से कुछ दिन पानी आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं हो पाई अन्यथा इलाके में पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से होती है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें