फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पशु तस्करी का प्रयास विफल, चार पशु मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए चार पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसील के गलक इलाके में बुधवार रात्रि पुलिस नाके के दौरान महिंद्रा गाड़ी में लदे चार पशुओं को रामकोट पुलिस ने पशु तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया। इस दौरान चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस चौकी प्रभारी रामकोट रणबीर सिंह ने बताया कि तस्कर बड़ी ही चालाकी से महिंद्रा गाड़ी में गोभी की सब्जी की आड़ में तस्करी के प्रयास में था। इस दौरान पुलिस को शक होने पर जब गाड़ी को खुलवाया गया तो अंदर चार पशु बरामद किए गए। पुलिस ने चारों पशुओं के साथ गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें