फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिला जेल कठुआ में मिले दो मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला जेल कठुआ में एक बार फिर दो मोबाइल मिलने की जानकारी सामने आई है। खूफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल अधीक्षक ने बुधवार की रात औचक बैरेक की जांच की। इस दौरान दो मोबाइल फोन बरामद हुए। मामला जेल की सुरक्षा से भी जुड़ा है। साथ ही इसलिए भी संवेदनशील है चूंकि इससे पहले के जेल अधीक्षक पर भी भीतर मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने के गंभीर आरोपों की जांच फिलहाल जारी है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस को सौंप दिए गए हैं। हालांकि सिटी थाना प्रभारी के अनुसार मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिस की ओर से मोबाइल फोन हासिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें