हीरानगर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सीमावर्ती इलाके में स्थित चक हन्दा सरकारी हाई स्कूल के बच्चों का एक दल पंजाब के लिए रवाना हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी मंगतराम शर्मा के दिशा निर्देश पर हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन डॉ. शशि पाल सिंह ने इस दल को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
नोडल ऑफिसर अंजना मन्याल ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जालंधर में बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ है। जिसके जरिए स्कूली छात्रों को विज्ञान तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और उन्हें भविष्य के आविष्कारकों के रूप में तैयार करना है। उन्होंने बताया कि जालंधर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रयोगतम शिक्षा, मॉडर्न निर्माण और वैज्ञानिक परियोजनाओं के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया जाएगा।